यूरोप

ब्रिटेन: अभिनेत्री ताटम ओ’नील का सनसनीखेज खुलासा, चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हुआ था यौन शोषण

तलाक के बाद अभिनेत्री ड्रग्स और अल्कोहल के जाल में फंस गई थी

2 min read
ब्रिटेन: अभिनेत्री ताटम ओ'नील का सनसनीखेज खुलासा, चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हुआ था यौन शोषण

लंदन। 54 वर्षीय अभिनेत्री ताटम ओ'नील ने रविवार को एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि बतौर एक बाल कलाकार उनका कई बार यौन शोषण किया गया था। ब्रिटेन के एक मीडिया संगठन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उनका कई वर्षो तक 'भावनात्मक और यौन दुरुपयोग' किया गया। बता दें कि दस वर्ष की आयु में उन्हें ऑस्कर दिया गया था। यह पुरस्कार जीतने वाली वह सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं।54 वर्षीय ओ'नील ने 1973 के क्लासिक पेपर मून नामक फिल्म में अपने पिता रयान ओ'नील के अपोजिट काम किया था। इसी फिल्म के लिए उन्हें दस साल की उम्र में ऑस्कर दिया गया था।

यौन शोषण के आरोपों से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

अमरीका: यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे ब्रेट कैवनॉग बने सुप्रीम कोर्ट के जज, सीनेट की मुहर लगने के बाद ली शपथ

अभिनेत्री ताटम ओ'नील के आरोपों के बाद ब्रिटेन में हड़कंप मच गया है। ओ'नील ने कहा कि उन पर किये गए सभी यौन हमले बुजुर्ग पुरुषों ने किये थे जिन्हें समाज के लिए 'सुरक्षित' माना जाता है। तीन बच्चों की मां और टेनिस के खिलाड़ी महान जॉन मैकनेरो से विवाह करने वाली टोटम ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालकर नीचे कैप्शन लगाया कि 'मैं एक औरत हूं और मुझे एक से अधिक बार यौन उत्पीड़न किया गया है।' अपने इंटरव्यू में नील ने कहा कि' "मुझे शायद ही कभी सुरक्षा की भावना की फलिंग आई। हर बार मैंने अपने ऊपर होने वाले हमलों के लिए शिकायत की। और हर बार मुझे ही इसके लिए दोषी ठहराया गया था। मुझे अपनी खुद की वकालत करने में लगभग 55 साल लग गए हैं।"

परिवार के निकट के लोगों ने किया रेप

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी मां जोना मूर और उनके पिता दोनों शराब के लत से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब आपके माता-पिता दौलत या शराब के नशे में होते हैं, तो वे नहीं देख रहे होते हैं कि उनके बच्चों के साथ क्या होता है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि एक बार उन्हें अपने पिता के एक दोस्त से दुर्व्यवहार झेलना पड़ा था। जबकि एक और मौके पर उसकी मां के प्रेमी ने बलात्कार करने की कोशिश की।

अमरीकी राष्ट्रपति पर निशाना

सोशल मीडिया पोस्ट में ओ'नील ने प्रोफेसर क्रिस्टीन ब्लैसी फोर्ड का मज़ाक उड़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशान साधा। ओ'नील ने कहा, 'अमरीका के राष्ट्रपति को एक महिला का मज़ाक उड़ाते हुए देखकर ऐसा लगता है कि हम भ्रम की गहराई तक डूब गए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि संयुक्त राज्य अमरीका का राष्ट्रपति भी इतना नीचे गिर सकता है। बता दें कि क्रिस्टीन ब्लैसी फोर्ड नामक एक महिला के आरोपों के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए कैनवाग के नाम का समर्थन किया था।

1986 में मैकनेरो से विवाह करने वाली अभिनेत्री का आठ साल बाद तलाक हो गया और उसके बाद वह ड्रग्स और अल्कोहल के जाल में फंस गयी। यह पहला मौका है कि जब उन्होंने अपने जीवन के बारे में इतनी खुलकर बातें की हैं। इससे पहले 2004 में लिखी आत्मकथा ए पेपर लाइफ में उन्होंने सिर्फ इतना दावा किया था कि 12 साल की उम्र में अपने पिता के ड्रग डीलर और छह साल की उम्र में एक पारिवारिक परिचित व्यक्ति द्वारा उनसे छेड़छाड़ की गई थी।

ये भी पढ़ें

ब्रिटेन: बॉयफ्रेंड को दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़क उठी महिला, चाकू से कर दी हत्या
Published on:
07 Oct 2018 01:27 pm
Also Read
View All