27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन: बॉयफ्रेंड को दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़क उठी महिला, चाकू से कर दी हत्या

अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा सकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 Oct 2018, 11:54 AM IST

Britain murder

ब्रिटेन: बॉयफ्रेंड को दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़क उठी महिला, चाकू से कर दी हत्या

लंदन। ब्रिटेन में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। ब्रिटेन के नॉटिंघम में अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा सकी और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को अन्य महिलाओं के साथ बाथ टब में नग्नावस्था में पकड़ा था। हत्या करने वाली 21 साल की डेमी हैरिस को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

21 साल की डेमी हैरिस नामक महिला का बॉयफ्रेंड क्रिस्टोफर पियर्सन एक पार्टी के दौरान कपड़े उतार कर बाथ टब में घुस गया। उस टब में पहले से ही कुछ महिलाएं थीं। डेमी ने उसे ऐसा करते देख लिया और वह यह बर्दाश्त नहीं कर पाई। मीडिया की खबरों के मुताबिक इसके बाद दोनों में जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान अचानक डेमी ने अपने प्रेमी क्रिस्टोफर को चाकू मार दिया। उसके बाद आज वापस पार्टी से निकल कर कमरे में गई और पानी में कुछ केमिकल मिला दिया था। बाद में वह वापस आई और सबसे पहले उसने पार्टी हाल की लाइट काट दी फिर उसने घायल पियर्सन पर चाकुओं से कई बार हमला किया। बाद में उसने बाहर आकर अपना जुर्म कुबूल किया। उसने बाहर आकर लोगों से कहा, 'मैंने पियर्सन को चाकू मार दिया है। मुझे ऐसा करना पड़ा क्योंकि उसने मुझ पर हमला किया था।'

मीडिया की सुर्खियों में है मामला

अभियोजक माइकल ऑटी क्यूसी ने हत्या के मुकदमे के बाद जूरी को बताया कि हैरिस ने पियरसन के कार्यों से 'शर्मिंदा और यहां तक कि अपमानित' महसूस किया। पियर्सन अपने शॉट्स पहने हॉट टब में कूद गया था। पियरसन को अस्पताल ले जाया गया। उनके पेट में हुए दो घावों के लिए इलाज किया गया। उसे तीन यूनिट खून भी दिया गया। लेकिन बाद में उसके खून में इंफेक्शन हो गया। उसकी चोटों का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 21 वर्षीय हैरिस ने उसके मरने के बाद पुलिस को बताया कि उसने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा कि पियर्सन से जान बचाने के लिए उसने उसे मार डाला। हालांकि पुलिस हैरिस की व्याख्या को सही नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि हैरिस खून के इल्जाम से बचने के लिए कहानी बना रही है। ब्रिटेन की मीडिया में यह मामला इस समय सुर्खियों में है।