हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ऑस्ट्रिया में चल रही गठबंधन सरकार के प्रमुख नेता हैं हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच सरकारी अनुबंधों में रूसी महिला के साथ मिलकर कमीशनखोरी का मामला
वियना। ऑस्ट्रिया के वाइस चांसलर हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक वीडियो फुटेज में उनके बारे में हुए गंभीर खुलासे के बाद क्रिश्चियन स्ट्रैच ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्ट्रेच ने कहा कि उन्हें जानबूझकर राजनीतिक हमले का शिकार बनाया गया है। क्रिश्चियन स्ट्रैच पर एक गुप्त वीडियो फुटेज में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। फुटेज आने के बाद उन पर इस्तीफे का भारी दवाब था।
ऑस्ट्रिया के वाइस चांसलर हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच का इस्तीफा
वीडियो में एक अभियान के समर्थन के बदले में स्ट्रेच को एक कथित रूसी निवेशक के साथ सरकारी अनुबंधों पर चर्चा करते हुए देखा गया। वह फ्रीडम पार्टी के लिए संभावित अवैध विदेशी चंदे के लिए भी चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इस्तीफे के बाद स्ट्रेच ने कहा कि परिवहन मंत्री नॉर्बर्ट होफर उनकी जगह लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य "मूर्खतापूर्ण" और "गैर-जिम्मेदार" थे और वह सरकार को और नुकसान से बचाने के अपना पद छोड़ रहे थे। स्ट्रेच ने यह भी आरोप लगाया है कि वह "लक्षित राजनीतिक हमले का शिकार" हुए हैं। बताया ज रहा है कि इस नेता को नुकसान पहुंचाने वाला वीडियो कथित तौर पर 2017 में इबीसा नमक स्पेनिश द्वीप पर फिल्माया गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि किसने बैठक से पहले इसे फिल्माया। फुटेज में दो और राजनेताओं को सोफे पर आराम करते हुए और शराब पीते देखा जा सकता है।
क्या है वीडियो में
वीडियो में एक महिला ऑस्ट्रिया के क्रोनन-ज़िटुंग समाचार पत्र में 50% हिस्सेदारी खरीदने और फिर उसकी संपादकीय निष्ठा को फ्रीडम पार्टी के लिए बदलने की पेशकश करती है। स्ट्रेच ने इस मेटिंग में कई ऐसे पत्रकारों के नाम लिए हैं जिन्हें कथित तौर पर सरकार विरोधी खबरों के लिए बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। फ्रीडम पार्टी (एफपीओ) के नेता, हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच ने कहा कि वह ऑस्ट्रिया के गवर्निंग गठबंधन को तोड़ने के उद्देश्य से एक "राजनीतिक हिट-जॉब" के शिकार हुए। हालांकि,उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में उनका व्यवहार गैर जिम्मेदाराना था कर यह एक गलती था। 49 वर्षीय नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ की ऑस्ट्रियाई पीपुल्स पार्टी के साथ उनकी गठबंधन सरकार चलती रहेगी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..