
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे सबसे करीबी सहयोगी और फर्स्ट सेक्रटरी ऑफ स्टेट डैमियन ग्रीन के पॉर्न स्कैंडल में संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जाहिर है इस कारण थेरेसा मे बड़ा झटका लगा है। ग्रीन पर मंत्रियो की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप सिद्ध हुआ जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।
ग्रीन ने मंत्रियो के आचार संहिता का उल्लंघन किया
साल 2008 में हाउस ऑफ कॉमन्स कार्यालय में उनके कंप्यूटर पर पोर्नोग्राफी मिलने का दावा किया गया था। संसदीय जांच में यह बात साबित हुआ है कि उस समय उन्होंने इसे गलत बताते हुए इसके संबंध में भ्रमित करने वाली जानकारी दी थी, जोकि मंत्रियों के आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस्तीफे में ग्रीन ने भ्रमित बयान के लिए माफी मांगा
जानकारी के मुताबिक अपने इस्तीफे में 61 वर्षीय ग्रीन ने लिखा है, 'मैं माफी चाहता हूं कि इस मसले पर मेरे बयान भ्रामक थे।'
इस्तीफे पर थेरेसा ने जताया दुख
ग्रीन के इस्तीफे के बाद थेरेसा मे ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया में गहरा दुख जताया है। बता दें कि गलत बर्ताव को लेकर जांच का सामना कर रहे ग्रीन ने इस बात से इनकार किया था कि साल 2015 में उन्होंने पत्रकार केट मेल्टबी के साथ गलत व्यवहार किया था और साल 2008 में हाऊस ऑफ कॉमन्स के अपने कंप्यूटर पर पॉर्न विडियो देखा था। मामले में आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कैबिनेट कार्यालय ने अपनी जांच में पाया कि कंप्यूटर पर मिली पॉर्न सामग्री के संबंध में अनभिज्ञता वाला ग्रीन का बयान गलत और भ्रमित करने वाला था और ऐसा करके उन्होंने मंत्रियों के लिए तय आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बता दें नवंबर के बाद से थेरेसा मे के मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले वह तीसरे शख्स हैं। इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री माइकल फैलन और अंतर्राष्ट्रीय विकास मामले की पूर्व मंत्री प्रीति पटेल भी इस्तीफा दे चुके हैं।