जो शब्द पूरे साल सबका ध्यान खींचे वही चुना जाता है 'वर्ड ऑफ द ईयर'
हर बार की तरह इस बार भी वर्ड ऑफ द ईयर चुनना इतना आसान काम नहीं था। ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज के कैसपर ग्रैथॉल ने इस बारे में कहा कि यह एक आसान विकल्प नहीं था, लेकिन उन्होंने बताया कि 2017 के दौरान इस शब्द का इस्तेमाल काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया रोजाना भाषणों में यूथक्वेक का इस्तेमाल 5 गुना तक बढ़ गया। ब्रिटेन में यूथक्वेक का इस्तेमाल जून में हुए आम चुनावों में बढ़-चढ़कर हुआ।
ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज हर साल किसी एक शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुनता है। इस चुनाव के विषय में ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज ने कहा कि वर्ड ऑफ द इयर एक शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने सालभर लोगों का ध्यान खींचा और इसे अखबारों, किताबों, ब्लॉग्स आदि में बराबर प्रयोग किया गया।