यूरोप

बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स से मुलाकात की।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 4:50 PM IST
sushma
बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

ब्रसेल्सः भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डिडिएर रेंडर्स से मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रतिनिधि स्तर की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इस दौरान आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा , व्यापार और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई। बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की तारीफ की और कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमेशा भारत के साथ खड़ा है।

द्विपक्षीय संबंधों के 70 साल
बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत और बेल्जियम द्विपक्षीय संबंधों के 70 साल का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि भारत और बेल्जियम आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए व्यापार और समुद्री सुरक्षा नीति पर एकमत हुए हैं। इससे पहले बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डिडिएर रेंडर्स ने एगमोंट पैलेस पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शानदार स्वागत किया।

शुक्रवार को फेडेरिया मोगेरिनी से की थी मुलाकात
बता दें कि शुक्रवार को ब्रसेल्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की अधिकारी फेडेरिया मोगेरिनी से मुलाकात की थी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि इन नेताओं के बीच व्यापारिक और राजनायिक संबंध बढ़ाने पर चर्चा हुई। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ब्रसेल्ज में एक फोटो प्रदर्शनी का भी दौरा किया था। बता दें कि सुषमा स्वराज चार देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को बेल्जियम पहुंची थी। इससे पहले वह फ्रांस और इटली गयीं थीं।

Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार