यूरोप

विवादों के बीच ब्रिटेन पहुंचे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, लंदन के मेयर ने जताया विरोध

ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ लंदन पहुंचे ब्रिटेन में अमरीका के राजदूत वुडी जॉनसन ने किया उनका स्वागत लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्रंप की यात्रा की आलोचना की
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 1:16 PM IST
trump
ब्रिटेन की यात्रा पर पहुुंचे डोनाल्ड ट्रंप, लंदन के मेयर ने किया विरोध

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को ब्रिटेन की यात्रा पर लंदन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। लंदन में एक भव्य समारोह के साथ दोनों का स्वागत किया गया। ट्रंप के स्वागत के लिए ब्रिटेन के राजदूत वुडी जॉनसन और विदेश सचिव जेर्मी हंट भी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में ट्रंप एक हेलीकॉप्टर में मरीन वन के लिए रवाना हो गए।

मेयर सादिक खान ने उन्‍हें 'फासीवादी' करार दिया

ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा से पहले लंदन के मेयर सादिक खान ने उन्‍हें 'फासीवादी' करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को ऐसे नेता के लिए 'रेड कार्पेट' नहीं बिछानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ट्रंप बढ़ते वैश्विक खतरे का सबसे बड़े कारण हो सकते हैं। इस कारण उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था। बता दें कि खान पाकिस्‍तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। ट्रंप के ब्रिटेन दौरे से पहले उन्‍होंने कहा कि अमरीका के साथ बेहतर ताल्‍लुकात है, पर उन्हें नहीं लगता कि रेड कार्पेट बिछाने की आवश्यकता है।

ट्रंप पहले भी ब्रिटेन का दौरा कर चुके

ट्रंप इससे पहले भी ब्रिटेन का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह उनका पहला दौरा होगा। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि इस यात्रा के दौरान मंगलवार को कुछ संगठन लंदन में उनके खिलाफ प्रदर्शन भी कर सकते हैं। आपको याद दिला दें कि ट्रंप का ब्रिटेन दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जबकि देश यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के मुद्दे पर अब तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया है।

इस मुद्दे पर अमरीकी राष्‍ट्रपति का कहना है कि ब्रिटेन को यूरोपीय संघ के साथ बिना किसी समझौते के ही ब्रेक्जिट पर आगे बढ़ जाना चाहिए। उन्होंने थेरेसा मे के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफे की पेशकश से बाद से बोरिस जॉनसन की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि वह जिम्‍मेदारी बखूबी निभा सकेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि जॉनसन 'उत्कृष्ट' प्रधानमंत्री साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि थेरेसा मे 7 जून को अपने पद से इस्तीफा देने वाली हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
4 Jun 2019, 1:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार