यूरोप

फ्रांस: आईएस आतंकी ने लोगों को बनाया बंधक, गोलीबारी में दो की मौत

यहां शुक्रवार को हथियारों से लैस एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 6:32 PM IST
 IS terrorists

नई दिल्ली। फ्रांस के सुपरमार्केट में आतंकी हमले की जानकारी सामने आई है। यहां शुक्रवार को हथियारों से लैस एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद घटना स्थल के आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। यह हमला सुबह करीब सवा 11 बजेलोकल प्रॉसिक्यूटर के अनुसार फायरिंग कर रहे शख्स ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा होने की बात कही है। यह घटना दक्षिणी फ्रांस के ट्रिबेस शहर की है, जबकि एक अन्य घटना में हमलावर ने कारकस्सोन्ने में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने स्थिति फिलहाल गंभीर बताया है।

दोनों घटनाओं में संबंध तलाश रही पुलिस

फायरिंग के बाद हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पवर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और आॅपरेशन शुरू कर दिया। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने स्थिति फिलहाल गंभीर बताया है। फ्रंच पीएम ने कहा कि फायरिंग और बंधक स्थिति आतंकी घटना लगती है। पुलिस अब दोनों घटनाओं में किसी तरह के संबंध होने की जांच में जुटी है। वहीं, फ्रांस ने इराक में 39 भारतीयों की मौत पर शोक जताया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि फ्रांस पीड़ितों के परिवार व उनके चाहने वालों के साथ भारतीय प्रशासन के प्रति संवेदना जताता है। बयान के अनुसार हम इराक प्रशासन की जांच की सराहना करते हैं, जिससे सच का पता लगाना संभव हो सका कि ये पीड़ित आतंकवाद का शिकार हुए हैं। बयान के अनुसार फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और शांति व स्थिरता बहाली के लिए अपने भारत और इराक के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। गौरतलब है कि इराक के मोसुल शहर में जून 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे के बाद 39 भारतीय कामगार लापता हो गए थे।

Published on: