यूरोप

पत्रकार खशोगी की मौत के बाद जर्मनी ने उठाया कड़ा कदम, सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री रोकी

एक बयान में कहा है कि वह मौजूदा परिस्थितियों में सऊदी अरब को हथियार बेचना जारी नहीं रख सकते।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 12:45 PM IST
germany cancelled selling arms from saudi arab
पत्रकार खशोगी की मौत के बाद जर्मनी ने उठाया कड़ा कदम, सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री रोकी

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सऊदी अरब के साथ की जाने वाली हथियारों की बिक्री रोकने का ऐलान किया। मर्केल ने एक बयान में कहा है कि वह मौजूदा परिस्थितियों में सऊदी अरब को हथियार बेचना जारी नहीं रख सकते। बर्लिन में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया।

हथियारों के निर्यात का कोई आधार नहीं

बैठक के बाद मर्केल कहा, 'हथियारों के निर्यात के फैसले के कोई आधार प्रतीत नहीं होता।' मर्केल ने इससे पहले उनकी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक के विदेश मंत्री मेको मास के साथ संयुक्त बयान जारी कर खाशोगी की हत्या की निंदा की थी। इस बयान में कहा गया, 'हम खाशोगी की मौत के संबंध में सऊदी अरब से पारदर्शिता की उम्मीद करते हैं कि वह इस संबंध में पूरा सच दुनिया के सामने रखे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कटघरे में खड़ा करे।'

चैनल में दिया बयान

इस दौरान मास ने जर्मनी के एक चैनल में बयान दिया था कि खाशोगी की मौत के बाद हम सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री करने जारी नहीं रख सकते।

सऊदी अरब के प्रिंस ने खाशोगी के बेटे से की बात

दूसरी ओर सऊदी अरब के सुल्तान और क्राउन प्रिंस ने इस्तांबुल में देश के वाणिज्यिक दूतावास में मारे गए पत्रकार जमाल खाशोगी के बेटे के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने रविवार को कहा कि सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान ने खाशोग्गी के बेटे सलाह जमाल को फोन कर उनसे सहानुभूति जताई। सलाह ने भी सुल्तान का आभार जताया और क्राउन प्रिंस द्वारा फोन करने को लेकर उनका शुक्रियाअदा किया।

खाशोगी की मौत को एक भारी गलती

सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि क्राउन प्रिंस को खाशोगी की मौत की कोई जानकारी नहीं थी। इस साक्षात्कार में अल-जुबेर ने खाशोगी की मौत को एक भारी गलती करार देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Published on: