यूरोप

जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए पुर्तगाल सरकार ले रही किराए पर बकरियां

सरकार जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए किसानों से बकरियां किराए पर ले रही है। किराए पर बकरी देने वाले किसानों को पैसे भी दिए जा रहे हैं।

2 min read
जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए पुर्तगाल सरकार ले रही किराए पर बकरियां

लिस्बनः पुर्तगाल सरकार ने जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए एक नायाब तारीका खोज निकाला है। सरकार जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए किसानों से बकरियां किराए पर ले रही है। इन बकरियों को जंगलों में छोड़ा जाएगा ताकि ये वहां की घास चर जाएं। सरकार का तर्क है जब बकरियां जंगलों की घास को खा जाएंगी तो आग फैलने से रुक जाएगी। आधिकारियों के मुताबिक, आग रोकने का यह तरीका प्राकृतिक और सस्ता है। इस विधि से किसानों की आय भी बढ़ेगी।

किसानों को दिया जाएगा इतना पैसा
पुर्तगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसानों को इसलिए चुना गया है क्योंकि उनको इलाके की बेहतरीन जानकारी होती है। जंगलों की घास चराने के एवज में सरकार किसानों को पहले साल प्रति हेक्टेयर 125 यूरो (करीब 10,700 रु.) देगी। इसके बाद हर साल एक हेक्टेयर घास चरवाने के एवज में 25 यूरो मिलेंगे। इस योजना के तहत सरकार ने फर्नांडो मोरा नाम के एक किसान से 370 बकरियां किराए पर ले भी ली हैं।

पहाड़ों पर उगी घास भी चरेंगी बकरियां
किसानों को कहा जा रहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा बकरियों को उन स्थानों पर लेकर जाएं जहां पर गर्मियों के दिनों में आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। पहले चरण में किराए पर ली गई बकरियों को पहाड़ों की घास चरने के लिए लगाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा चरवाहे भी नियुक्त किए जा रहे हैं। 370 बकरियां किराए पर देने वाले किसान मोरा ने कहा कि वह 123 एकड़ में फैले सेरा द एस्ट्रेला रेंज में बकरियों को घास चरने के काम में लगाया है जिसके लिए 40 चरवाहे काम पर लगे हैं। बता दें कि पुर्तगाल में गर्मियों के दिनों में पहाड़ों पर उगे जंगलों में भीषण आग लग जाती है। इससे लोगों को भारी नुकसान होता है। पिछले साल जंगलों में लगी आग वजह से 100 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

गांधी जयंती पर पौधों का वितरण

Published on:
12 Oct 2018 07:25 pm
Also Read
View All