27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जयंती पर पौधों का वितरण

-एक्सनोरा इंटरनेशनल व राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Rajpurohit

•

Updated: 3 Oct 2018, 1:14 PM IST

forests,information,prevention,herbs,knowledgeable,

गांधी जयंती पर पौधों का वितरण

चेन्नई. गांधी जयंती के मौैके पर गांधी स्टेच्यू के पास पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण की महत्ता बताई। तुलसी, एलोविरा, नींबू जैसे कई तरह के पौधे लगाने के साथ ही वितरित भी किए गए।

गांधी जयंती पर पौधों का वितरण --एक्सनोरा इंटरनेशनल एवं राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत इस मौके पर करीब तीन सौ पौधों का वितरण किया गया। मरीना बीच पर लोगों ने एक्सनोरा इंटरनेशनल एवं राजस्थान पत्रिका के इस अभियान की सराहना की।
इस मौके पर एक्सनोरा इंटरनेशनल के नॉर्थ चेन्नई के सचिव जे. फतेहराज जैन ने कहा कि जितने भी ज्ञानी पुरुष हुए हैं उन्होंने घोर तपस्या वनों में ही की थी। इस कारण जड़ी बूटियों की जानकारी वनों में से ही मिलती है। इससे हर बीमारी का निवारण होता है। हमें जड़ी बूटियों से कई तरह की जानकारी मिलती है।
वनों को बचाना हमारा भी दायित्व बनता है। हमें इस दिशा में सोचना चाहिए। सभी को साथ मिलकर इस कार्य में सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर गोविन्दराज, तमिलमणि, फाइजल, विश्वनाथ, दीपक, राहुल जैन, सुरेश, चिदम्बरम आदि का सहयोग रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मंगलवार सुबह मरीना बीच पर हरित प्रदेश के अभियान में लोगों ने खास रुचि दिखाई।

- मरीना बीच व एसपीआर सिटी पेरम्बूर में

इसके अलावा एसपीआर सिटी पेरम्बूर में संघवी रमेश कुमार मूथा द्वारा नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ मेवानगर के अध्यक्ष चयनित होने पर अभिनंदन समारोह के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा एसपीआर सिटी पेरम्बूर में संघवी रमेश कुमार मूथा द्वारा नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ मेवानगर के अध्यक्ष चयनित होने पर अभिनंदन समारोह के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मूथा ने पौधरोपण किया। मूथा ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिकाधिक पेड़ लगाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरित पर्यावरण प्रेमियों को पौधों का वितरण किया गया। पारस जैन, विमल भंडारी, कैलाश कोठारी, वल्लभ जैन, जगदीश जैन, प्रकाश मूथा, ललितजैन भी उपस्थित थे।