यूरोप

जल्द ही स्वीडन की गिरफ्त में आ सकते हैं जूलियन असांजे, तीन जून को अदालत सुनाएगी फैसला

अभियोजको ने आरोप तय किए असांजे ने जांच में सहयोग नहीं दिया कोर्ट ने मामले को तेज चलाने को कहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2019, 6:37 PM IST
assange
जल्द ही स्वीडन की गिरफ्त में आ सकतें है जूलियन अंसाजे, तीन जून को अदालत सुनाएगी फैसला

स्टॉहोम। स्वीडिश अदालत ने मंगलवार को कहा कि रेप के मामले में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर तीन जून को सुनवाई होगी। ब्रिटेन से स्वीडन में उसके प्रत्यर्पण की मांग का यह पहला कदम होगा। जिला अदालत ने कहा कि जल्द और तेजी से सुनवाई के लिए संदिग्ध को भी अपने बचाव का मौका दिया जाना चाहिए। अभियोजक ईवा मैरी परसन ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें ब्रिटेन में कैद, 2010 के बलात्कार के आरोप में असांजे की अनुपस्थिति के चलते उसे हिरासत में लेने की मांग की गई है।

जांच में सहयोग नहीं दिया

अदालत में सुनवाई के दौरान दलील दी कि बलात्कार के आरोपों को लेकर असांजे ने जांच में सहयोग नहीं दिया। किसी को उनकी अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाना स्वीडिश कानूनी प्रक्रिया का एक मानक हिस्सा है। यदि कोई संदिग्ध देश के बाहर है या आने की स्थित में न हो। ऑस्ट्रेलियाई व्हिसलब्लोअर, जिन्होंने स्वीडन में ब्रिटिश प्रत्यर्पण आदेश से बचने के लिए लंदन के इक्वाडोर दूतावास में सात साल तक खुद को बचाया, उन्हें इक्वाडोर द्वारा त्याग दिए जाने के बाद ब्रिटिश पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
22 May 2019, 6:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार