2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: विवादित गर्भपात कानून के समर्थन में आए जो बिडेन, कहा-लोगों के निजी हितों की रक्षा जरूरी

गर्भपात पर अंकुश लगाने के लिए यह कानून आया दक्षिण क्षेत्र अलबामा में कानून पास हुआ डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसका समर्थन किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 May 2019, 2:06 PM IST

joe

गर्भपता कानून के समर्थन में आए जो बिडेन, कहा-अमरीका के हित में होगा

वाशिंगटन। जो बिडेन संघीय कानून में गर्भपात के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हो जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान में मंगलवार को कहा, यदि राष्ट्रपति चुने गए तो वह कदम उठाने के लिए कई अन्य डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का अनुसरण करेंगे। गौरतलब है कि गर्भपात पर अंकुश लगाने के लिए यह कानून लाया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसका समर्थन किया है।संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित राज्य अलबामा ( albama ) ने मंगलवार को गर्भपात ( abortion ) को लेकर एक ऐसा कानून पास किया, जिसके संबंध में कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं और यह कानून चर्चा का विषय बन गया।

ब्रिटेन: ब्रेक्जिट पर PM थेरेसा मे ने पेश की नई रूपरेखा, सांसद दूसरे रेफ्रेंडम के लिए कर सकते हैं वोट

विभिन्न उम्मीदवार अपना रुख स्पष्ट कर रहे हैं

कानून के तहत अलबामा में लगभग सभी मामलों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित होने के कुछ दिनों बाद अमरीका में ये एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनने की संभावना है। इसको लेकर विभिन्न उम्मीदवार अपना रुख स्पष्ट कर रहे हैं। बता दें कि कुछ राज्यों में गर्भपात कानून पास होने के बाद से अमरीका के अन्य 16 राज्य भी गर्भपात पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। बिडेन ने गुरुवार को एक वीडियो जारी करके इस कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा इस कानून को जल्द से जल्द पास होना चाहिए। यह अमरीका के हित में होगा। इस कानून से गर्भपात पर लगाम लग सकेगी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..