यूरोप

सात साल के पास बचे थे जिंदगी कुछ ही पल, अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मां ने की शादी

उस लड़के के पास तीन से 15 साल तक का ही समय बचा है।
2 min read
Aug 13, 2018
mother marries to his seven year old son to fulfill his last wish
सात साल के पास बचे थे जिंदगी कुछ ही पल, अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मां ने की शादी

लिंकनशायर। मां अपने बच्चों के मुंह से निकली हर इच्छा को पूरी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। इंगलैंड में एक बीमार बेटे की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये लड़का गंभीर रूप से बीमार है, जिसकी अंतिम इच्छा थी शादी करना। शादी भी अपनी मां से करनी थी उसे।

डिजनी थीम से रचाई गई शादी

ये शादी डिजनी थीम से रचाई गई। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक के एक सात साल का लड़का एक लाइलाज अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित था। जब उसकी मां से उसकी नकली शादी रचाई जा रही थी तो उसके चेहरे की जो खुशी थी वो देखने लायक थी। बता दें कि ये बच्चा ल्यूकोडास्ट्रोफी से पीड़ित थ। ये बीमारी दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।

तीन से 15 साल तक का ही समय बचा

बताया जा रहा है कि उस लड़के के पास तीन से 15 साल तक का ही समय बचा है। इस कारण ही जल्दबाजी में उसकी अनोखी शादी कराई गई। इस जश्न में उसके दोस्तों और परिवार के दर्जनों ने शिरकत की। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उस बच्चे की मां ने अपना अनुभव साझा किया।

मां ने व्यक्त की अपनी भावनाएं

मां ने कहा कि हमने इस शादी से कुछ ऐसी यादें मिली हैं, जिसे हम जिंदगीभर संजोकर रखेंगे। लड़के की मां ने बताया कि जब पहली बार उनके बेटे ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी तो उन्हें ये बात बेहद अजीब लगी थी, लेकिन फिर इस पर गौर करने पर उन्होंने सोचा कि आगे उनके बेटे के पास ये पल जीने का मौका नहीं होगा। इसलिए उन्होंने इस अनोखी शादी करने का फैसला लिया। मां ने ये भी बताया कि शादी के दौरान उन्होंने शादी की कसमों की जगह, बेटे को हमेशा सुरक्षित रखने की कसम खाई थी।

Published on:
13 Aug 2018 05:05 pm