यूरोप

यूथक्वेक बना वर्ड ऑफ द ईयर, ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज ने की घोषणा

इस बार कोशकारों ने 'यूथक्वेक' शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुना है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 10:09 AM IST
oxford dictionary

लंदन। ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज ने शुक्रवार को 2017 का वर्ड ऑफ द इयर घोषित किया है। इस बार कोशकारों ने 'यूथक्वेक' शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। इसका मतलब यंग वोटरों के बीच 'राजनीतिक जागृति' फैलाना है। मीडिया ने शुक्रवार को अपने रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

जून में ब्रिटेन के चुनावों से चर्चा में आया ये शब्द
रिपोर्ट के अनुसार ये शब्द जून में ब्रिटेन में हुए चुनावों के समय चर्चा में आया था। उस समय जब युवा वोटर्स ने अधिक संख्या में वोट देकर लेबर पार्टी को करीब-करीब अप्रत्याशित जीत दिलाई थी, तब उस वाक्या को इस शब्द से जोड़कर देखा गया था।
हालांकि पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल 1960 के दशक में वॉग पत्रिका के संपादक ने किया था। डायना रीलैंड ने उस समय इसका इस्तेमाल फैशन , म्यूजिक और व्यवहार में अचानक आए बदलाव के लिए किया था।

पहली बार 1960 में इस शब्द का इजाद हुआ
आपको बता दे ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी यूथक्वेक को '1960 के दशक में स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच कट्टर राजनीतिक और सांस्कृतिक उथल-पुथल की श्रृंखला' के तौर पर परिभाषित करती है। कोशकारों ने गुरुवार देर शाम बताया कि हाल में इस शब्द के इस्तेमाल को फिर से देखा गया। इस शब्द के द्वारा उन युवाओं के बारे में कहा गया, जो राजनीतिक बदलाव चाहते है।

जो शब्द पूरे साल सबका ध्यान खींचे वही चुना जाता है 'वर्ड ऑफ द ईयर'
हर बार की तरह इस बार भी वर्ड ऑफ द ईयर चुनना इतना आसान काम नहीं था। ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज के कैसपर ग्रैथॉल ने इस बारे में कहा कि यह एक आसान विकल्प नहीं था, लेकिन उन्होंने बताया कि 2017 के दौरान इस शब्द का इस्तेमाल काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया रोजाना भाषणों में यूथक्वेक का इस्तेमाल 5 गुना तक बढ़ गया। ब्रिटेन में यूथक्वेक का इस्तेमाल जून में हुए आम चुनावों में बढ़-चढ़कर हुआ।
ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज हर साल किसी एक शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर चुनता है। इस चुनाव के विषय में ऑक्सफर्ड डिक्शनरीज ने कहा कि वर्ड ऑफ द इयर एक शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने सालभर लोगों का ध्यान खींचा और इसे अखबारों, किताबों, ब्लॉग्स आदि में बराबर प्रयोग किया गया।

'पोस्ट ट्रुथ' रहा 2015 का शब्द
गौरतलब है पिछले साल पोस्ट ट्रुथ को वर्ड ऑफ द इयर चुना गया था। उस वक्त इस शब्द का अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में अत्यधिक प्रयोग किया गया था।

Published on: