महिला सुरक्षा के नाम पर दुनिया भर में भारत फिसड्डी है। 550 लोगों ने माना कि महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है भारत
लंदनः विश्व की एक जानी-मानी संस्था के सर्वे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे में पता चला है कि भारत महिलाओं के लिए दुनिया भर में सबसे खतरनाक जगह है। रिपोर्ट का दावा है कि भारत में यौंन अपराध बढ़ने की वजह से यह स्थिति बनी है। सर्वे करने वाली टीम ने महिला मुद्दों पर 550 विशेषज्ञों की राय लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं पर अपराध के मामले में अफगानिस्तान दूसरे और सीरिया तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में सोमालिया चौथे और सऊदी अरब पांचवे नंबर पर है।
राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना
इस सर्वे की खबर को ट्वीटर पर लिंक करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि महिला सुरक्षा के नाम पर भारत युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान और सीरिया से भी पीछे है, क्या है शर्मनाक नहीं है।
टॉप 10 में अमरीका भी शामिल
थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे में महिलाओं के साथ यौन अपराध मामले में अमरीका भी शामिल है। इस लिस्ट में अमरीका संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है। सर्वे टीम को राय देने वाले लोगों ने कहा कि भारत और अमरीका महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामलों पर सचेत नहीं हैं। जिसकी वजह से यहां पर महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म, अपहरण, हत्या और महिलाओं से जबरन काम करवाना भी इस सर्वे में शामिल किया गया है। सर्वे के अनुसार, विदेशी पर्यटक भी इन देशों में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते।
2011 में भी हुआ था सर्वे
बता दें कि साल 2011 में भी इस तरह का सर्वे किया गया था। इस सर्वे में पाकिस्तान, भारत, कॉन्गो, सोमालिया और अफगानिस्तान को महिलाओं के लिए खतरनाक देश माना गया था। रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था ने कहा है कि इसके बाद से भी भारत जैसे देशों ने महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया। साल 2011 के बाद भी इन देशों में महिलाओं का उत्पीड़न जारी रहा है।