यूरोप

सर्बिया के राष्ट्रपति से मिले वेंकैया नायडू, स्वामी विवेकानंद और टेस्ला पर डाक टिकट जारी

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 8:09 PM IST
 release commemorative stamps
सर्बिया के राष्ट्रपति से मिले वेंकैया नायडू, स्वामी विवेकानंद और टेस्ला पर डाक टिकट जारी

बेलग्रेडः भारत और सर्विया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर दोनों देशों ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला के नाम पर डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस भी मौजूद रहे। इस दौरान नायडू ने कहा, 'मेरे सर्बिया दौरे का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः स्वामी विवेकानंद ने 125 साल पहले विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में इसलिए पहना चोगा व पगड़ी
सर्बिया के राष्ट्रपति के साथ की बैठक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत बनाने पर बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत-सर्बिया सामाजिक-आर्थिक विकास के लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए सर्विया ने वीजा नियमों में ढील दी है इसके लिए वे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस के आभारी हैं। नायडू ने कहा कि भारत ने सर्बियाई नागरिकों के लिए ई-वीज़ा सुविधा दी है।

आठ दिन की विदेश यात्रा पर हैं नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन देशों की यात्रा पर हैं। शनिवार को वेंकैया नायडू सर्विया पहुंचे जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। यहां उनका स्वागत सर्बिया के राष्ट्रपति ने किया। उपराष्ट्रपति नायडू के आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्विया के बाद नायडू माल्टा और रोमानिया जाएंगे।

Published on: