
वलेत्ताः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को माल्टा की राष्ट्रपति मैरी लुइस कोलेरो प्रेका से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। बैठक में पर्यटन, विनिर्माण और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों भारत-माल्टा के बीच पर्यटन, समुद्री सहयोग और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर हस्ताक्षर किए गए। माल्टा की राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदी में दोनों देशों के अधिकारियों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
दोनों देशों के बीच संबंध होंगे मजबूत
इस समझौते के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और माल्टा व्यापार को और बढ़ावा देने को लेकर सहमत हुए हैं। नायडू ने कहा कि भारत माल्टा के विकास में सहयोग देने के लिए तैयार है। उधर, माल्टा की राष्ट्रपति मैरी लुइस कोलेरो प्रेका ने कहा कि उनका देश भारत में अपने संबंधों को नया आयाम देने के लिए उत्सुक है।
माल्टा की राष्ट्रपति ने किया शानदार स्वागत
माल्टा की राष्ट्रपति मैरी लुइस कोलेरो प्रेका ने सोमवार को वेंकैया नायडू का शानदार स्वागत किया। दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। बता दें कि भारत का कोई बड़ा नेता 28 साल में पहली बार माल्टा की यात्रा पर है। इससे पहले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति में से किसी ने माल्टा की यात्रा नहीं की थी।
रविवार को माल्टा पहुंचे थे नायडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को सर्बिया से माल्टा पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर माल्टा के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया था। इससे पहले वेंकैया नायडू सर्बिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और वहां की संसद को भी संबोधित किया था।