बेलग्रेडः भारत और सर्विया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर दोनों देशों ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला के नाम पर डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस भी मौजूद रहे। इस दौरान नायडू ने कहा, 'मेरे सर्बिया दौरे का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।