यूरोप

ब्रिटिश पीएम आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आएंगी बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रेंड?

कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने संभाला ब्रिटेन के नए पीएम का पदभार अब बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रेंड को लेकर उठ रहें है सवाल
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 4:35 PM IST
Boris Johnson and Girlfriend

लंदन। कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ( Boris Johnson ) ने यूके के पीएम पद ( British Prime Minister ) की जिम्मेदारी संभाल ली है। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट ( Downing Street ) में प्रवेश किया। जैसे ही बोरिस जॉनसन ने पीएम हाऊस के मशहूर काले दरवाजे में प्रवेश किया, वहां मौजूद सभी लोगों के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल था कि क्या बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रेंड 10 डाउनिंग स्ट्रीट ( 10 Downing Street ) में उनके साथ रहेंगी ?

कई परम्पराएं टूटीं

बोरिस जॉनसन के पीएम हाउस में घुसते ही एक और अनोखा रेकॉर्ड बना। 57 साल के बाद ऐसा हुआ कि किसी ब्रिटिश पीएम के साथ उसकी पत्नी ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश नहीं किया। आपको बता दें कि 25 साल की शादी के बाद अपनी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर से जॉनसन अलग हो चुके हैं। परमपरा है कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में जब कोई नया प्रधानमंत्री प्रवेश करता है तो मीडिया और कैमरों के सामने अभिवादन करता है। अक्सर इस पल में प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी बच्चे होते हैं।

स्टाफ के साथ नजर आईं पीएम की गर्लफ्रेंड

डाउनिंग स्ट्रीट में नए ब्रिटिश PM की गर्लफ्रेंड स्टाफ के साथ आईं। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन अपनी पूर्व पत्नी से अलग हो चुके हैं। अब ब्रिटेन के राजनीतिक गलियारों के साथ ही सोशल मीडिया में भी इस बात की चर्चा है कि क्या बोरिस जॉनसन 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पत्नी के स्थान पर अपनी गर्लफ्रेंड को ले आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो जॉनसन पहले पीएम बनेंगे जो यह कारनामा करेंगे। बोरिस जॉनसन का उनकी पत्नी से तलाक का केस फिलहाल कोर्ट में है और दोनों के 4 बच्चे हैं

क्या कहता है ब्रिटेन का कानून

नए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करते समय उनकी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स को स्टाफ के साथ आगे की पंक्ति में देखा गया। कैरी साइमंड्स को देखते ही मीडियाकर्मी उनकी तस्वीरें लेने के लिए उतावले हो गए। कैरी साइमंड्स कंजरवेटिस पार्टी की पूर्व कम्युनिकेशन प्रमुख रह चुकी हैं। कानूनी जानकार कहते हैं की लिए बोरिस जॉनसन का तलाक लिए बिना गर्लफ्रेंड के साथ पीएम आवास में रहना मुश्किल है। तकनीकी तौर पर पीएम अभी भी विवाहित हैं और ऐसी परिस्थिति में किसी अन्य महिला के साथ रहना ब्रिटेन के नैतिकता और गोपनीयता के कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा।'

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
25 Jul 2019, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार