2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं प्रीति पटेल, जिनको ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने दी है अहम जिम्मेदारी

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में भारतीय मूल की प्रीति पटेल ( Priti Patel) बनीं गृहमंत्री पाकिस्तानी मूल के पूर्व गृह मंत्री साजिद जाविद को मिला वित्त मंत्रालय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 25 Jul 2019, 2:21 PM IST

Priti Patel

लंदन।बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद आधिकारिक रूप से संभाल चुके हैं। सत्ता संभालते ही बोरिस ने अपने कैबिनेट का भी विस्तार कर लिया है। इस नई कैबिनेट में भारतीय मूल की महिला प्रीति पटेल को सबसे अहम पद सौंपा है। जॉनसन की कैबिनेट में प्रीति पटले को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है।

'आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी का हो प्रदर्शन'

इसके साथ ही पाकिस्तानी मूल के पूर्व गृहमंत्री साजिद जावेद को इस कैबिनेट में वित्त मंत्री बनाया गया है। इस नए पदभार की घोषणा से कुछ देर पहले प्रीति ने अपने संबोधन में कहा था, 'यह सबसे जरूरी है कि चुनी जाने वाली कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे।'

ब्रिटेन: पीएम पद संभालते ही बोरिस जॉनसन का ऐलान, बिना किसी किंतु-परंतु के लागू होगा ब्रेक्जिट

आपको बता दें कि विशेषज्ञों को पहले से ही उम्मीद थी उन्हें नई कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आइए आपको बताते हैं प्रीति पटेल से जुड़ी कुछ खास बातें, जिनसे पता चलता है कि वह पार्टी के लिए कितनी अहम रहीं हैं -

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश