एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

इस बार ऐसा होगा UPSE CAPF की परीक्षा का पैटर्न, ऐसे करें तैयारी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSE) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के 398 पदों पर भर्ती निकाली है

2 min read
Apr 26, 2018
UPSC CAPF Exam 2018

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSE) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के 398 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां CAPF, BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB के लिए की जा रही हैं। कमीशन की ओर से इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 21 मई 2018 रखी गई है। इनके लिए परीक्षा की तारीख 12 अगस्त 2018 रखी गई है।


ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Upsc.Gov.In पर जाएं।

- इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ें।

- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और फिर सभी आवश्यक जानकारियां भरें।

- इसके बाद चाहे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

- इसके बाद आवेदन फीस भरें।

- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म सब्मिट करें।

- फिर उस आवेदन का प्रिंटआउट जरूर लें।


ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंड) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा किया जाएगा। CAPF के पदों के लिए UPSC की ओर से दो पेपर लिए जा रहे हैं।


एग्जाम पेपर का समय
पेपर 1: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 pm तक होगा।

पेपर-II: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।


पेपर 1: इस पेपर में जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस- इस पेपर में ऑब्जेक्टिव (Multiple Answers) सवाल पूछे जाएंगे। पूछे जाने वाले सवाल हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। यह पेपर 250 का नंबर का होगा।


पेपर-II: इस पेपर में जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंसन के सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा। परीक्षार्थियों को एस्से लिखने के लिए हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें परीक्षार्थी जिस भाषा में आसानी महसूस करें, उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं।


रिजल्ट की तारीख
इस परीक्षा का रिजल्ट पेपर होने के 2 महीने बाद जारी किया जाएगा। इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

Published on:
26 Apr 2018 04:00 pm