31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे भर्ती 2018 की तैयारी कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां

रेलवे 90 हजार पदों पर भर्ती कर रही है जिसमें एग्जाम के लिए 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग बैठेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Apr 2018, 2:41 PM IST

Railway Group D and C Exam 2018 Tips

भारतीय रेलवे ने अब तक की सबसे बड़ी भर्ती निकाली है जिसके रेलवे द्वारा जल्द ही एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। यह रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है जिसमें करोड़ों लोग परीक्षा देने जा रहे हैं। रेलवे इस एग्जाम के जरिए 90 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती में करीब 63 हजार पद ग्रुप डी और 27 हजार पद ग्रुप-सी यानी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन के हैं। इस Railway Exam 2018 में भाग लेने के लिए 2.5 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। इस वजह से परीक्षार्थी पूरी मेहनत से इस एग्जाम की तैयारी करने में लगे हुए है। हालांकि कई बार परीक्षा की तैयारी करते समय कई सारी गलतियां देते है जिनकी वजह से उनको असफलता का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी इस एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ एेसी गलतियों के बारे में जिनको आप भूल कर भी नहीं करें—


पूरी प्लानिंग करें लेकिन एग्जीक्यूशन अधूरा नहीं करें
एग्जाम के लिए अप्लाई करने के बाद से ही आप अच्छी प्लानिंग बनाएं जो कि अच्छी बात है, लेकिन प्रॉब्लम तब हो सकती है जब आप उस पर एग्जीक्यूशन नहीं करते। इसलिए आप जो भी प्लानिंग कर रहे है उसे पूरा जरूर करें।


बहुत ज्यादा सामग्री कलेक्ट नहीं करें
जब भी कोई एग्जाम होता है तो पहले ही मार्केट में उससे संबंधित ढेर सारी बुक्स आ जाती हैं। ऑनलाइन भी बहुत सारा मेटर उपलब्ध रहता है। इस वजह से कैंडिडेट्स बहुत सारी बुक्स ले आते हैं जिनको पढ़कर वो भ्रमित हो जाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन उपलब्ध सामग्री भी कलेक्ट कर उसमें अपना समय लगाते हैं। वहीं, कई लोग कोचिंग क्लासेस से भी सामग्री ले आते हैं। लेकिन ऐसा करने पर कोई फायदा नहीं होता।


मॉक टेस्ट पर फोकस नहीं करना
कई लोग ऐसे होते हैं जो स्टडी तो खूब करते हैं, लेकिन मॉक टेस्ट पर ध्यान नहीं देते। जबकि मॉक टेस्ट इस तरह से बनाए जाते हैं कि उन्हें सॉल्व करने वाले को ऐसा एहसास हो कि वो रियल में ही एग्जाम दे रहा हैं। इसलिए रियल एग्जाम का एक्सपीरियंस लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट पर फोकस करें।


कई एग्जाम पर एक साथ फोकस करना
अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो आपको एक ही समय पर एक या दो एग्जाम पर ही फोकस करें जिससे सफलता मिले।


एक ही टॉपिक पर नहीं अटकें
कई लोग पढ़ाई तो बहुत करते हैं लेकिन वो एक ही टॉपिक पर अपना समय खराब कर देते हैं। लेकिन यह ध्यान रखें की उससें संबंधित अलग—अलग टॉपिक को क्लीयर करें।