31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, जानिए पूरी लिस्ट

IISC को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Apr 2018, 11:35 AM IST

iisc bangalore

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी संस्थानों की रैंकिंग जारी की थी जिसमें बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बताया गया है। अभी तक इस रैंकिंग सूची में दिल्ली के संस्थानों का बोलबाला रहा है, लेकिन अब IISC बैंगलुरु को भी जगह मिली है। इस रैंकिंग की घोषणा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मद्रास स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी-एम) सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज है।

सरकारी नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के इन चार जिलों को भी मिलेगा विशेष लाभ

इस लिस्ट में अहमदाबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम-ए) सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान भी शामिल है। शिक्षकों और शिक्षण संस्थाओं की रैकिंग करने वाले संगठन नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरिंडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के तौर पर माना गया है।

खुशखबरी: आईआईटी कानपुर के छात्र अब ऑस्ट्रेलिया में कर सकेंगे पीएचडी, ला ट्रोब के साथ हुआ करार

इन कॉलेजों में दिल्ली का ही सेंट स्टीफन दूसरे स्थान पर, चौथे स्थान पर हिंदू कालेज, श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स सातवें स्थान पर और लेडी श्रीराम कालेज फॉर वुमेन आठवें स्थान पर रखा गया है। प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान एम्स को देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज माना गया है। इसके अलावा बेंगलुरु स्थित एनएलएलआइयू देश का सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज माना गया है। विश्वविद्यालय की श्रेणी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आइआइएससी) जिस तरह से प्रथम आया है। इसमें दूसरे नंबर पर दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) तीसरे स्थान पर रखा गया है।

बड़ा एजुकेशन हब है कोटा , IIT, PIT और NEET की करें तैयारी

इसमें पहले स्थान पर बेंगलुरु स्थित आइआइएससी को वर्ष 1909 में उद्योगपति जमशेदजी नुस्सेरवांजी टाटा, मैसूर के महाराजा और भारत सरकार के सहयोग से बनाया गया था। उसी समय से यह संस्थान विज्ञान और इंजीनियरिंग की मूलभूत शिक्षा दे रहा है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा