
कोटा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ स्टडी सर्कल है जहां पर एक से बढ़कर कोचिंग सेंटर है। कोटा पिछले कई वर्षों से आईआईटी जेईई मेन्स, एडवांस पीईटी, नीट, पीएटी, पीपीटी आदि परीक्षा की तैयारी शानदार तरह से करा रहा है। इसी वजह से छात्र यहां पर मौजूद संस्थानों में तैयारी कर प्रतिभाशाली डॉक्टर, इंजीनियर एवं स्कूल कक्षाओं में अच्छा परिणाम दे पा रहें हैं। इन संस्थानों में इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी कक्षा 9वीं से ही शुरू करा दी जाती है जिससें बेहतर छात्र तैयार होते हैं।
यहां पर मौजूद स्कूलों में सिलेबस के साथ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की भी पढ़ाई कराई जाती है जो छात्रों को भविष्य में अच्छी तरह से परिपक्व होने में मदद करते हैं। कोटा स्टडी सर्कल ब्रांच भिलाई एवं रायपुर शाखा में कोटा राजस्थान प्रारूप को ध्यान में रखकर ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य कराया जाता है।
कोटा में प्रत्येक वर्ष क्रैश, समर, रेग्युलर तथा ड्रॉपर कोर्सेस के माध्यम से तैयारी कराई जाती है। इसके अलावा यहां पर क्रैश कोर्सेस बारहवीं के परीक्षा के तुरंत बाद तथा समर एवं रेग्युलर कक्षाएं वर्तमान परीक्षा के तुरंत बाद शुरू कर दी जाती हैं।
कोटा में प्रिंटेड स्टडी मटेरियल, डीपीपी, हिन्दी-अंग्रेजी के पृथक बैच साप्ताहिक टेस्ट, अतिरिक्त डाउट क्लीयरिंग कक्षाएं इत्यादि समय पर कराए जाते हैं। जिससे आगे की तैयारी के लिए काफी आसानी हो जाती है।
12वीं के बाद करें ये कोर्स! जॉब की शुरूआत में ही मिलेगी 20 से 25 हजार रुपए सैलेरी
ग्लैमर इंडस्ट्री युवाओं को हमेशा से आकर्षित करती रही है। आज के समय में रोजगार के आॅप्शन भी काफी बढ़ चुके हैं। इवेंट मैनेजमेंट एक ऐसा ही चकाचौंध वाला रोजगार है जो युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जाताा है। यह उद्योग करीब एक दशक पूर्व ही शुरू हुआ था जिसमें वर्ष दर वर्ष कई सौ फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। इस प्रोफेशन की सबसे खास बात ये है की कॅरियर में बड़े निवेश की भी जरूरत नहीं होती। इस पेशे में काम करने वालों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के कई मौके मिलते हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इस पेशे में किसी भी विषय के छात्र अपना कॅरियर बना सकते हैं।
Published on:
25 Apr 2018, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.