एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

पहले प्रयास में क्रैक करना है UPSC? काम आएंगे एक्सपर्ट द्वारा बताए ये टिप्स, यहां देखें

Vikas Divyakirti Quotes: विकास दिव्यकीर्ति युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके पढ़ाने का तरीका छात्रों द्वारा पसंद किया जाता है। आइए, जानते हैं विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताए कुछ टिप्स।
2 min read
Vikas Divyakirti Tips

Vikas Divyakirti Quotes: यूपीएससी की तैयारी करने के लिए विभिन्न राज्यों से हर साल लाखों की संख्या में छात्र दिल्ली आते हैं। राजधानी दिल्ली ने देश को कई सिविल सेवा अधिकारी दिए हैं। वहीं यहां से कई ऐसे शिक्षक भी निकले हैं, जिन्होंने पूरे भारत में नाम कमाया है। ऐसा ही एक नाम हैं विकास दिव्यकीर्ति। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके पढ़ाने का तरीका छात्रों द्वारा पसंद किया जाता है। यूपीएससी की तैयारी करने वाला हर छात्र विकास दिव्यकीर्ति को जानता है। आइए, जानते हैं विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताए कुछ टिप्स।

पढ़ने के साथ लिखने पर भी दें ध्यान (Vikas Divyakirti)

गुरु विकास ने अभ्यर्थियों को पढ़ने के साथ-साथ लिखने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि परीक्षार्थियों को अभ्यास करना चाहिए। इससे वे परीक्षा में आसानी से सवालों का जवाब दे पाएंगे। 

लिखी हुई चीजें रोज पढ़ें

विकास दिव्यकीर्ति ने यूपीएससी अभ्यर्थियों को अपने बनाए नोट्स या लिखी हुई चीजें रोज पढ़ने की सलाह दी। ऐसा करने से पढ़े हुए टॉपिक लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी।

इस तरह क्रैक करें इंटरव्यू 

गुरु विकास ने बोल-बोलकर पढ़ने और लिखने का फायदे भी गिनाए। कहा कि इससे इंटरव्यू क्रैक (UPSC Interview Tips By Guru Vikas Divyakirti) करना काफी आसान हो जाएगा। 

ट्रिपल 8 का फॉर्मूला अपनाएं (UPSC Exam Tips)

गुरु विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों को अपने रूटीन में ट्रिपल 8 का फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी। कहा कि यूपीएससी अभ्यर्थियों को 8 घंटे पढ़ना चाहिए, 8 घंटे मौज-मस्ती करनी चाहिए और 8 घंटे सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआत हमेशा 4-5 घंटे से करें और धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाकर 8 घंटे करें। इससे उनका मानिसक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पढ़ाई तनाव नहीं बनेगा।