नीट यूजी 2025 परीक्षा में सुरक्षा के नए इंतजाम किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बाद भी अगर नकल जैसे मामले सामने आते हैं तो अभ्यर्थियों को नए पोर्टल पर समस्या दर्ज करवाने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र तक नीट यूजी पेपर पहुंचाने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने का प्लान बनाया जा रहा है। NTA अभ्यर्थियों, एग्जाम सेंटर के स्टाफ और शिक्षकों की काउंसलिंग भी करवाएगा।