Women Reservation: युवाओं के बीच सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का काफी क्रेज रहता है। वेतन और भत्ता के साथ साथ अन्य सुविधाओं के कारण सरकारी नौकरी सबकी पहली पसंद होती है। राज्य व केंद्र सरकार हर साल विभिन्न पदों व विभागों में रिक्तियों की घोषणा करती हैं। बड़ी संख्या में युवा इनके लिए आवेदन करते हैं। सरकारी नौकरी में महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क, उम्र सीमा संबंधित कई तरह की छूट दी जाती है।