SSC JHT Bharti 2024: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें नौकरी की तलाश है तो ये खबर काम की है। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी जेएचटी 2024 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, देश के अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों में अनुवादक के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त या उससे पहले आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।