परीक्षा

BITSAT ने एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार इंस्टीट्यूट के एडमिशन पोर्टल bitsadmission.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते एडमिट कार्ड बिटसैट एडमिट कार्ड 2020 को 23 सितंबर तक किया जा सकता डाउनलोड, करा सकते हैं गलती को करेक्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2020, 11:38 AM IST
BITSAT has issued admit card for entrance exam, know how to download
BITSAT has issued admit card for entrance exam, know how to download

नई दिल्ली। BITSAT यानी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस एडमीशन टेस्ट ने कई कोर्सेस में एडमीशन के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन एप्लीकैंट्स ने आवेदन किया है, वे संस्थान के एडमिशन पोर्टल bitsadmission.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकैंट्स एडमिट कार्ड 2020 को 23 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उन्हीं को जारी हुआ है, जिन्होंने एंट्रेंस टेस्ट के लिए 10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस तरह से किया जा सकता है डाउनलोड
- एप्लीकैंट्स को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए बिरला इंस्टीट्यूट के एडिमशन पोर्टल पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर मौजूद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा और अपना लॉगइन पासवर्ड टाइप करना होगा।
- अंत में अपने लॉगिन में बिटसैट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड का लिंक देख पाएंगे।

इस तरीख तक करा सकते हैं करेक्शन
अगर किसी एप्लीकैंट के एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती होती है जो इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल ईमेल आईडी fic.fd@pilani.bits-pilani.ac.in पर ईमेल भेजकर सुधार करा सकता है। वहीं जो एप्लीकैंट्स पहले से दी गई एग्जाम डेट, टाइम और सेंटर में चेंज कराना चाहते हैं वो एडमीशन पोर्टल पर मौजूद दिशा निर्देशों के अनुसार ऑफिशियल ईमेल आईडी fic.fd@pilani.bits-pilani.ac.in पर ईमेल भेजकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बिट्स पिलानी द्वारा इस तरह के आवेदनों पर अंतिम निर्णय 21 सितंबर 2020 तक उम्मीदवारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Published on: