परीक्षा

जापान में रोजगार का अवसर, डेढ़ लाख रुपए स्टाइपेंड भी देगी सरकार

सरकार की योजना में युवा जापान जा सकते हैं...। रजिस्ट्रेशन के लिए बचा है बहुत कम वक्त...।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2023, 6:28 PM IST
japan-job-new.gif
जापान में नौकरी का अवसर।

उत्तराखंड सरकार (Government of Uttarakhand) की इस योजना में युवाओं को जापान जाने का मौका मिलेगा। युवा जापान से तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान सरकार स्टूडेंट्स को एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक का स्टाइपेंड भी देगी। उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश में रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। सरकार का भी उद्देश्य है कि युवा कौशल उन्नयन करके युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर दिलाना है।

उत्तराखंड सरकार भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के लिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। इस रजिस्ट्रेशन के बाद युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए जापान भेजा जाएगा। सरकार के मुताबिक युवाओं को पांच साल के लिए इंटर्न के रूप में रखा जाएगा। इसमें एक लाख रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह है योग्यता

योजना के मुताबिक ऐसे युवा जिनकी आयु 21 से 27 साल है वे इसमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, आयुष में एक साळ का प्रमाण पत्र, स्किल ट्रेनिंग इन जीडीए एंड होम हेल्थ एड जॉब रोल अथवा अन्य हेल्थ प्रमोशन कोर्सेस में दक्ष होना चाहिए। इस में योग्य युवा सेवा योजन कार्यालय में या अपणी सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्टर्ड युवाओं को सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेश प्रकोष्ट कार्यालय सहसपुर देहरादून के माध्यम से तीन माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उनके कौशल उन्नयन के लिए जापानी भाषा की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे जापान में रहते हुए भाषा के जरिए जरूरी संवाद कर सकें।

सरकार की ओर से प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्य और कौशल विकास केंद्र के मैनेजरों से कहा है कि जॉब रोल में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को इसकी जानकारी दी जाए। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 जून 2023 है।

यह भी पढ़ेंः

क्या है टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम

टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (TITP) की शुरुआत 1993 में जापान में हुई थी। इसका उद्देश्य जापान में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) के जरिए कौशल स्थानांतरित करके विकासशील देशों में योगदान देना है।

जॉब से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखें

Updated on:
20 Jun 2023, 6:28 PM IST
Published on: