इधर, राज्य सरकार ने युवाओं के लिए 24 जून को रोजगार मेला लगाने का ऐलान किया है। इस रोजगार मेले में 56 कंपनियां भाग ले रही है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हिस्सा लेन से पहले पंजीयन कराना जरूरी है। कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से फ्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थी अपने साथ अपना रिज्यूमे, मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकाफी, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो और आइडी प्रूफ के साथ पहुंचें। इस रोजगार मेले में एक ही दिन में 2100 से ज्यादा भर्तियां होंगी। यह मेला देहरादून में लगाया जाएगा।