31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में कृषि टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती, 3466 पद हैं खाली

उत्तर प्रदेश में कृषि टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती, जल्द निकलने वाला है विज्ञापन...। रहें तैयार...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 20 Jun 2023, 1:05 PM IST

upsssc.png

उत्तर प्रदेश में कृषि प्राविधिक सहायक (Agriculture Technical Assistant) के पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने जा रहा है। एक सप्ताह अभ्यर्थियों को अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि एक सप्ताह में यह विज्ञापन जारी हो जाएगा। इसमें 3446 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अब सुनहरा मौका मिलने वाला है। यूपी कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2023 के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पास उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल प्रारंभिक परीक्षा पास होना जरूरी है। वे ही इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

एक नजर

विभाग का नाम : कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश
भर्ती आयोग : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
रिक्त पदों की संख्या : 3446 पद
नौकरी का प्रकार : उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी
आवेदन का तरीका : ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश

कोर्ट में था विवाद

कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में त्रिस्तरीय आरक्षण का विवाद कोर्ट में गया था। हाईकोर्ट ने भर्ती निरस्त कर दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए भर्ती को हरी झंडी दे दी थी। यूपी पीएससी की ओर से प्राविधिक सहायक भर्ती में शामिल होने के बाद ओवर एज हो चुके 906 अभ्यर्थियों का डाटा तैयार किया जा चुका है और इसी सप्ताह डाटा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (uppsc) आयोजित करने वाला है।

Aiims Recruitment: एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां करें ऑनलाइन आवेदन
VIDEO_ एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार कई पदों पर सीधी भर्ती करने वाली है। यह सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के जरिए की जाएगी। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 394 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। यह पद राजपत्रित हैं। इन्हें ऑनलाइन भरने के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई 2023 है। यूपीपीएससी (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने कई विभागों के सरकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फारेंसिक साइन्स लेबोरेटरीज, भू विज्ञान और खनन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष (आयुर्वेद), आयुष होम्योपैथी, और आयुष यूनानी विभाग के खाली पड़े पद शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के इन पदों के लिए यूपीपीएससी भर्ती परीक्षा (UPPSC Recruitment exam 2023) आयोजित कर रहा है। इनमें ज्यादातर पद आयुष विभाग (upayushcounseling.upsdc.gov.in/) के हैं।

यह भी पढ़ेंः

UPPSC ने निकाली 394 पदों पर सीधी भर्ती, 14 जुलाई अंतिम तारीख