
उत्तर प्रदेश सरकार कई पदों पर सीधी भर्ती करने वाली है। यह सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के जरिए की जाएगी। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 394 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। यह पद राजपत्रित हैं। इन्हें ऑनलाइन भरने के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई 2023 है।
यूपीपीएससी (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने कई विभागों के सरकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फारेंसिक साइन्स लेबोरेटरीज, भू विज्ञान और खनन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष (आयुर्वेद), आयुष होम्योपैथी, और आयुष यूनानी विभाग के खाली पड़े पद शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के इन पदों के लिए यूपीपीएससी भर्ती परीक्षा (UPPSC Recruitment exam 2023) आयोजित कर रहा है। इनमें ज्यादातर पद आयुष विभाग (upayushcounseling.upsdc.gov.in/) के हैं।
वैज्ञानिक अधिकारी- 41 पद
उत्तर प्रदेश सरकार के विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग में 41 पदों पर वैज्ञानिक अधिकारियों की भर्ती निकाली है। इसमें जीव विज्ञान क्षेत्र में 22 पद, कंप्यूटर फारेंसिंक क्षेत्र में 9 पद, भौतिक शास्त्र क्षेत्र में 6 पद, रसायन शास्त्र क्षेत्र में 3 पद, आचार विज्ञान क्षेत्र में 1 पद पर भर्ती की जा रही है। इन राजपत्रित पदों के लिए लेवल-10 56100-177500 वेतनमान दिया जाएगा। आयु सीमा 21 साल से 40 साल रखी गई है। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
खान अधिकारी -1 पद
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल मांगी गई है। इस पद का वेतनमान मैट्रिक्स लेवल 10 (रुपए 56100-177500) रहेगा। योग्यता की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
दंत सर्जन - 174 पद
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 174 पदों पर दंत चिकित्सकों की सीधी भर्ती हो रही है। राजपत्रित पद के लिए वेतनमान 56100-177500 दिया जाएगा। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। योग्यता और नियमावली देखने के लिए यहां क्लिक करें।
लेक्चरर- 127 पद
उत्तर प्रदेश के आयुष (आयुर्वेद) विभाग में लेक्चरर के 127 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें शल्य तंत्र के 10, रचना शरीर 14, रोग निदान के 6, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के 9, रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना 10, द्रव्यगुण 14, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत 17, क्रिया शरीर 19 पद, शालाक्य तंत्र 10, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग 5, स्वस्थवृत के 6 पद और कायचिकित्सा स्पेशलिस्ट के 7 पदों पर यह भर्ती होगी। इन सभी पदों पर लेवल-10 का 56100-177500 वेतनमान दिया जाएगा। इस पद पर आयु सीमा 25 से 40 के बीच होना चाहिए। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
चिकित्सा अधिकारी- 23 पद
उत्तर प्रदेश के आयुष (होम्योपैथी) में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी एवं आवासीय चिकित्साधिकारियों के पदों पर भी सीधी भर्ती की जा रही है। इसमें होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 8 पद एवं होम्योपैधिक आवासीय चिकित्साधिकारी के 15 पद शामिल हैं। आयु सीमा 21 से 40 के बीच होना चाहिए। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिये यहां क्लिक करें।
चिकित्सा अधिकारी 26 पद
उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग के यूनानी विभाग में 26 पदों पर यूनानी चिकित्साधिकारी के पदों को भरना है। यह पद राजपत्रित है। इस पर भी लेवल 10 के अंतर्गत 56100-177500 वेतनमान दिया जाएगा। आयु सीमा 21 से 40 के बीच होना चाहिए। नियमावली और योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
रीडर कुल्लियात - 1 पद
यूनानी विभाग में रीडर कुल्लियात के एक पद के लिए लेवल 11 के तहत 67700-2,08700 वेतनमान दिया जाएगा। यह पद भी राजपत्रित है। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें नोटिफिकेशन।
रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत - 1 पद
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत के एक पद पर भी भर्ती की जा रही है। राजपत्रित इस पद के लिए लेवल 11 67700-208700 वेतनमान दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें नोटिफिकेशन।
प्रवक्ता अरबी- 1 पद
यूपी सरकार के आयुष (यूनानी) विभाग में राजपत्रि प्रवक्ता अरबी के एक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस पद के लिए लेवल 10 वेतन बैंड 15600-39100 ग्रेड वेतनमान 5400/- दिया जाएगा। योग्यता सें संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ेंः
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
19 Jun 2023, 2:42 PM IST
Published on:
19 Jun 2023, 2:37 PM IST




