सोशल मीडिया पर आप एक सेलिब्रिटी (social media celebrity) बन सकते हैं। बस जरूरत है यूनिक कंटेंट की। बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने जॉब छोड़कर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन (social media content creation) को ही प्रोफेशन बना लिया और आज उनका कंटेंट लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसी ही पर्सनालिटी हैं नमन देशमुख। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टेक्नोलॉजी कंटेंट पोस्ट करते हैं। नमन के फेसबुक पेज पर 22 लाख, इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर हैं, जबकि यूट्यूब पर 2.5 लाख सब्सक्राइबर हैं।