परीक्षा

इस बार काम नहीं आएंगे पुराने तरीके, UP Police Constable 2024 फिजिकल टेस्ट को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम, यहां देखें

UP Police Constable 2024: इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में होंगे ये पुख्ता इंतजाम। यहां जानिए-
less than 1 minute read
Nov 13, 2024
UP Police Constable 2024

UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अपडेट है। बोर्ड अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड की ओर से भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता और कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न जिलों के पुलिस लाइन में मैदान को फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार किया जा रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी जिला कमिश्नर और पुलिस कप्तानों को जरूरी व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

इस बार फिजिकल टेस्ट में होंगे ये बदलाव

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए मैदानों को जरूरी सुविधा से लैस किया जा रहा है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को अधिक विश्ववसनीय बनाने के उद्देश्य से अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन एआई के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही फिजिकल टेस्ट के केंद्र पर अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन आधार कार्ड से भी किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट दिसंबर में होगा। 

कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम 

रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह मे जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी किए जाएंगे। कटऑफ लिस्ट के मुताबिक, टॉप रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

Updated on:
13 Nov 2024 11:41 am
Published on:
13 Nov 2024 11:41 am