Young woman beat up a young man with slippers: फर्रुखाबाद में युवक की चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है। युवती युवक को चप्पल से मार रही है जबकि दूसरा युवक उसे पकड़े हैं। कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
Farrukhabad, a young woman beat up a young man with slippers: फर्रुखाबाद में एक युवक दूसरे को पकड़े और युवती से चप्पल मारने के लिए कह रहा है। यही नहीं युवती पर जोर से चप्पल मारने का दबाव बना रहा है, युवती के पैरों पर सर रखकर माफी मंगा रहा है। युवती में थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फर्रुखाबाद पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जिसमें युवती ने बताया है कि लड़के ने जबरदस्ती उसे रोक कर बातचीत करने को कहा। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीच सड़क पर एक युवती युवक की चप्पलों से पिटाई कर रही है, जबकि एक युवक मार खा रहे लड़के को पकड़े हुए है, जो लड़की से बार-बार कह रहा है कि इसके चेहरे पर जोर से मारो। इसके साथ वह लड़के से लड़की के कदमों पर गिरकर माफी मांगने के लिए कह रहा है। युवक ने मार खा रहे लड़के को युवती के कदमों पर गिराया और माफी मांगने के लिए कहा गया।
उनका घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा। मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। युवती ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी तहरीर में उसने बताया है कि युवक ने उसे जबरदस्ती बीच रोड पर रोक कर बातचीत करने के लिए कहा। मना करने पर अभद्रता करने लगा। उसने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक युवती के पड़ोस में रहता है जो रास्ते में रोक कर बातचीत करने के लिए कहता है, जिसका युवती ने विरोध किया। इस दौरान दोनों में बहस हुई। इसी बीच युवती का भाई भी मौके पर पहुंच गया। युवक ने युवती के भाई के साथ भी अभद्रता की और गाली-गलौच करने लगा। इस पर युवती के भाई ने मारपीट की। युवती ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्रवाई कर जा रही है।