We need schools not liquor shops फर्रुखाबाद में आम आदमी पार्टी ने कहा कि हमें मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 27 हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना है। जबकि 27358 मधुशाला खोली गई है।
We need schools not liquor shops फर्रुखाबाद में शिक्षा विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी के नारे लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की योजना है। वही 27 हजार से ज्यादा मधुशाला खोली गई है। हमें शराब ठेका नहीं चाहिए। बच्चों के पढ़ने के लिए विद्यालय चाहिए। 'आप' ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आम आदमी पार्टी ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की संभावनाओं के बीच धरना प्रदर्शन दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आम आदमी पार्टी का कहना था कि शिक्षा विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी। बोले "मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए"। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि फर्रुखाबाद में 352 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में यह संख्या 27 हजार है। छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में 27358 मधुशाला खोलीं गई हैं। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद और प्रदेश की जनता को मधुशाला नहीं विद्यालय चाहिए। बच्चों के साथ अन्याय न किया जाए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।