Akhilesh Yadav said about Ahmedabad Plane Crash अखिलेश यादव ने अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंदूर अभियान पर भी सवाल उठाने से पीछे नहीं हटे। वे पूर्व सांसद छोटेलाल यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आए थे।
Akhilesh Yadav said about Ahmedabad Plane Crash फर्रुखाबाद में अखिलेश यादव ने अहमदाबाद हादसे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को हवाई जहाज में बैठने से डर लग रहा है। हमने विमान हादसे में क्रू मेंबर के साथ यात्रियों, डॉक्टरों को भी खाया है। सिंदूर अभियान पर भी उन्होंने उन्होंने सवाल उठाया। बोले जनता जानना चाहती है कि चूक कहां हुई है? समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के छोटे सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। जिनका बीते शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया था। अखिलेश यादव ने पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव और नेताजी का 60 वर्षों का साथ था। नेताजी के पुराने साथी थे। पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने में नेताजी के साथ छोटे सिंह यादव का भी योगदान है। पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। आज समाजवादी पार्टी के लोग दुखी हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे सिंह यादव ने हमें जो रास्ता दिखाया है। उनको आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कभी समाजवादी पार्टी को का साथ नहीं छोड़ा। तकलीफ और परेशानी में भी समाजवादियों के साथ रहे। समाजवादी पार्टी उनके परिवार को राजनीति से जोड़ने का भी कार्य करेंगी।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सिंदूर को लेकर लोग निकल रहे हैं। लेकिन जनता जानना चाहती है कि इसमें चूक कहां हुई है? इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद घटना पर भी बयान दिया है। बोल हमने यात्रियों के साथ पायलट क्रू मेंबर और बड़े पैमाने पर डॉक्टरों को खोया है। अब लोगों को हवाई जहाज से यात्रा करने में डर लग रहा है। वह सोचेंगे कि हवाई जहाज की यात्रा कैसे करें।