आदेश पत्र के अनुसार अब 1 जुलाई से विद्यालय संचालित होंगे। 16 जून 2025 को जारी किए गए आदेश और निर्धारित समय सारणी के अनुसार विद्यालय संचालित होगा। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और प्रशासकीय व अन्य कार्य पूर्ण करेंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। इसके पहले सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी छुट्टी 20 मई से 15 जून तक की गई थी।