
Applications invited for Pradhan Mantri Awas Yojana Urban उन्नाव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। ऐसे आवेदक जिनके पास जमीन नहीं है। उन्हें आवेदन करने का मौका मिल रहा है। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एएचटी घटक के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आसान किस्तों में पक्का मकान दिया जा रहा है। इसके लिए तीन जगह कैंप लगाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय, परियोजना अधिकारी डूडा आनंद नायक ने बताया कि एएचटी घटक के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे लोग जिनके पास किसी प्रकार की भूमि नहीं है। उन्हें आसान किस्तों में पक्का आवास दिया जा रहा है। आवेदन करने के लिए तीन जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें विकास भवन के जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कमरा नंबर 16 और कलेक्ट्रेट परिसर शामिल है। उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में भी आवेदन किया जा सकता है।
आनंद नायक ने बताया कि आवेदक भूमिहीन होना चाहिए। आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड, आय सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र जमा होगा। इसकी शुरुआत 16 जून से हो रही है। अंतिम तारीख 15 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए जिला नगरीय विकास समीकरण के परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
13 Jun 2025 08:10 pm
Published on:
13 Jun 2025 08:10 pm
