फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सड़क के किनारे मिला पशु के अवशेष, गोकशी का आरोप, जांच के लिए भेजा गया

Animal remains found in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में सड़क किनारे पशुओं के अवशेष मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने नमूने को जांच के लिए संग्रह किया है।
2 min read
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब फतेहगढ़ पुलिस
घटना की जानकारी देते एएसपी, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब फतेहगढ़ पुलिस

Farrukhabad Cow Slaughter Case: फर्रुखाबाद में सड़क किनारे पशुओं के अवशेष मिलने की घटना सामने आई है। अवशेष पड़े होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। शव के अवशेष के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बताया कि सड़क के किनारे पशु के अवशेष मिलने की जानकारी हुई। चिकित्सा अधिकारी ने सैंपल को संग्रह करके जांच के लिए भेजा है। अवशेष दो-तीन दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र का है।

दो-तीन दिन पुराना अवशेष

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर मार्ग के किनारे पशुओं के अवशेष पड़े होने की जानकारी जंगल में आज की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों ने गोकशी की है। जिसमें गो तस्करी करने वालों का भी हाथ है। उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही गो तस्करी और गोकशी पर रोक लगाने को भी कहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते मौके पर राजेपुर थाना पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से पूछताछ भी की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बताया कि सड़क किनारे पशु के अवशेष मिलने की जानकारी मिली है।‌ घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया है। स्थानीय पुलिस ने भी लोगों से पूछताछ किया।

अवशेष के लिए गए नमूने

एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को भी मौके पर बुलाया गया। नमूना लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। सड़क किनारे पड़े अवशेष के नमूने परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया है। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अवशेष दो-तीन दिन पुराना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌

Updated on:
03 Aug 2026 05:51 pm
Published on:
03 Aug 2026 05:51 pm