2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhansi Encounter: तीन टीमों की संयुक्त कार्यवाही में हत्यारोपी को लगी गोली

Jhansi murder and encounter: झांसी में पुलिस की 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हुई। जिसकी तलाश रेस्टोरेंट के अंदर की गई हत्या में पुलिस को थी। इसके पहले तीन अन्य अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है।
2 min read
Google source verification
पुलिस मुठभेड़, फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

पुलिस मुठभेड़, फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

Jhansi Murder: झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर एक युवक को गोली मारी गई थी। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस मामले में पुलिस मुठभेड़ में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चौथे वांछित आरोपी को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।‌ जिसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। क्षेत्राधिकारी नगर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के पास से एक थार गाड़ी भी बरामद हुई है।‌ जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है।

23 जुलाई को मारी गई थी गोली

उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेस्टोरेंट में संजय सिंह की 23 जुलाई को गोली मार के हत्या कर दी गई थी। संजय सिंह को गोली रेस्टोरेंट के बाहर से मारी गई थी।‌ गोली लगते ही संजय सिंह नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात में ही संजय सिंह की मृत्यु हो गई।

तीन टीमों का गठन किया गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य भी एकत्र किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे वांछित अभियुक्त को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। ‌

क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया...

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था जिसमें तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या की घटना में शामिल चौथे खराब वांछित अभियुक्त पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था नवाबाद थाना पुलिस और स्वाद टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया है जिसको गोली लगी है जिसके पास से थार कार, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया गया है।