फर्रुखाबाद

उम्र कैद की सजा काट रहा अनुपम दुबे की हरदोई संपत्ति होगी जब्त, ब्लॉक प्रमुख भाई गिरफ्तार

serving life sentence Anupam Dubey फर्रुखाबाद के गैंगस्टर अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
1 minute read
Feature image

serving life sentence Anupam Dubey फर्रुखाबाद का गैंगस्टर, 65 मुकदमा के साथ उम्र कैद की सजा काट रहा अनुपम दुबे की हरदोई की संपत्ति को कुर्क करने का लेटर जारी किया गया है। यह संपत्ति काली कमाई से अर्जित की गई है। डीएम फर्रुखाबाद में इस संबंध में पत्र जारी किया है। इधर फतेहगढ़ पुलिस ने ठेकेदार को धमकी देने के आरोप में अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था।

अनुपम दुबे पर 65 मुकदमे

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के रहने वाले गैंगस्टर अनुपम दुबे पर 65 मुकदमे चल रहे हैं। काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे, मां कुसुमलता, भाई अनुराग (डब्बन), अमित (बब्बन), अभिषेक, पत्नियों की संपत्ति के विषय में जानकारी मिली है। प्रशासन अब जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में डीएम फर्रुखाबाद ने हरदोई और मैनपुरी जिले में काली कमाई से खरीदी गई संपत्तियों के विषय में जानकारी दी है।

हरदोई में एक करोड़ 94 लाख की संपत्ति

जिलाधिकारी के पत्र के अनुसार हरदोई जिले के सवायजपुर तहसील में अनुपम दुबे पास एक करोड़ 94 लाख रुपए की संपत्ति है। इसके अतिरिक्त आसपास के जिलों में भी करीब 9 करोड़ 83 लाख रुपए की सम्पत्ति मिली है। जिसे भी कुर्क करने की तैयारी चल रही है।

ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

इधर फर्रुखाबाद के भाऊपुर निवासी बिल्डर अजय कुमार ने अभिषेक दुबे और अमित दुबे (बब्बन) के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में अजय कुमार ने बताया है कि दोनों ने उसे बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी है। बीते शुक्रवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अमित दुबे उर्फ बबन ब्लॉक प्रमुख है।

Updated on:
06 Jul 2025 11:35 am
Published on:
06 Jul 2025 11:35 am