1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon heavy rain alert:: भारी बारिश से यातायात प्रभावित 10 जुलाई तक होगी मानसूनी बारिश

आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 10 जुलाई तक आंधी तूफान आने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है। जानते हैं 10 जुलाई तक के मौसम का हाल-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 5 Jul 2025, 8:30 PM IST

भारी बारिश से सड़के लबालब, यातायात प्रभावित (फोटो सोर्स- 'x' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'x' वीडियो ग्रैब

मौसम विभाग मानसून की बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार 9 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की होने की संभावना है। कानपुर के नवाबगंज इलाके में आज जोरदार बारिश हुई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे यह जानकारी दी है। इधर जूही रेलवे पुल अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि कौन से दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाया गया है।

कानपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में बारिश होने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। रात में 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 6 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती है। आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 45 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 10 जुलाई तक का मौसम?

मंगलवार 8 जुलाई का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 42 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 9 जुलाई बुधवार का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 10 जुलाई गुरुवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।