फर्रुखाबाद

ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का बोर्ड, सतर्कता से टला बड़ा हादसा, पुलिस ने आरोपी पकड़ा तो खुला ये राज

फर्रुखाबाद में ट्रेन को पटरी से गिराने का खतरनाक प्रयास किया गया। समय रहते दुरुस्त कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का बोर्ड, सतर्कता से टला बड़ा हादसा, पुलिस ने आरोपी पकड़ा तो खुला ये राज
ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का बोर्ड, सतर्कता से टला बड़ा हादसा, पुलिस ने आरोपी पकड़ा तो खुला ये राज

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस ने ट्रेन दुर्घटना करने का प्रयास करने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए साथियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अराजकतत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का बोर्ड रखकर ट्रेन एक्सीडेंट करने का दुस्साहसिक प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फर्रुखाबाद रेलवे पुलिस ने मुकदमा कर जांच शुरू की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया। अब तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

फर्रुखाबाद आरपीएफ ने मनीष निवासी महरूपुर रावी को कायमगंज से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिसके ऊपर ट्रेन को गिराने के लिए पटरी पर लोहे का बोर्ड रखने का आरोप है। इसके पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मोहित दुबे और शिवम द्विवेदी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मनीष को गिरफ्तार किया गया है।

जुलाई में हुई थी घटना

आरपीएफ के अनुसार घटना जुलाई महीने की है। कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरा गांव के पास तीन बदमाशों ने रेल दुर्घटना करने का प्रयास किया था। लोहे के बोर्ड को रेल पटरी पर रख दिया था। लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिवम और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मनीष फरार चल रहा था। जानकारी मिलने पर मनीष को भी गिरफ्तार किया गया। जो अपनी ससुराल कायमगंज में छुपा हुआ था। मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Published on:
31 Oct 2023 08:02 am
Also Read
View All
Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया