29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद में बेटे ने मां को ईंट से पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Farrukhabad Mother Murder: फर्रुखाबाद में बेटे ने अपनी मां की ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके पहले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक बेटा अपनी मां की पिटाई कर रहा है।‌ घटना में आरोपी सहित दो अन्य घायल है।
2 min read
Google source verification
घर के सामने लगी अपनों की भीड़, फोटो सोर्स- पत्रिका

घर के सामने लगी अपनों की भीड़, फोटो सोर्स- पत्रिका

Farrukhabad Murder: फर्रुखाबाद में एक बेटे ने ईंट से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।‌ फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए।‌‌ अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र का है।

मां को बचाने आई बहन भी घायल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़ना वैध गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। किसी बात को देखकर मन और बेटे के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने मां की ईंट से पीटने लगा। इस दौरान बचाने के लिए आगे आई पुत्री भी घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस और डायल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की पिटाई के कारण मौत हो चुकी थी। शमशाबाद थाना पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या कहते हैं एएसपी?

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बेटा अपनी मां की पिटाई कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर डायल 112 और शमशाबाद थाना पुलिस पहुंच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पिछले चार-पांच सालों से चल रहा है मानसिक बीमारी का इलाज

घटना के कारण के संबंध में एएसपी ने बताया कि मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिससे नाराज होकर बेटे ने मां की पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मारपीट में पुत्री और आरोपी भी घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्र का पिछले चार पांच सालों से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग