फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI takes big action, UP Gramin Bank branch manager arrested फर्रुखाबाद में सीबीआई ने शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिसने केसीसी लिमिट बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शाखा प्रबंधक का मददगार भी गिरफ्तार है।
less than 1 minute read
सीबीआई ने किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

CBI takes big action, UP Gramin Bank branch manager arrested फर्रुखाबाद में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिसके साथ एक अन्य भी गिरफ्तार किया गया है। जो बैंक मैनेजर के लिए मददगार के रूप में काम करता है। दोनों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सीबीआई कार्रवाई के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही चर्चाओं का दौर भी जारी हो गया। मामला संकिसा शाखा की है।

केसीसी लिमिट बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक किसान ने केसीसी ऋण सीमा बढ़ाने के लिए बैंक मैनेजर से संपर्क किया। जिसका केसीसी लिमिट 2 लाख 40 हजार रुपए था। जिसे बढ़ाकर 6 लाख रुपए करने की मांग कर रहा था। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की संकिसा शाखा के प्रबंधक ने लिमिट बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की। जिसमें निजी व्यक्ति किसान और बैंक मैनेजर के बीच भूमिका अदा कर रहा था।

सीबीआई ने दोनों को पकड़ा

किसान ने इस संबंध में लखनऊ सीबीआई से संपर्क करते हुए कार्रवाई की मांग की। किसान से मिली जानकारी के बाद सीबीआई ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की संकिशा शाखा में अपना जाल बिछाया और बुधवार को रिश्वत देते हुए लेते हुए शाखा प्रबंधक और उसके निजी मददगार को पकड़ लिया। बताया जाता है पकड़े गए दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Published on:
11 Sept 2025 07:09 am
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप