फर्रुखाबाद

भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को ज्वलनशील डाल जलाया, डॉक्टर ने बताया- हालत गंभीर

Burning a girl alive: फर्रुखाबाद में भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार वह पूरी तरह जल चुकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Sister of Bhim Army district vice president burnt alive: फर्रुखाबाद में भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।‌ आग लगने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है और वह शत प्रतिशत जल चुकी है। घायल की मां ने बताया कि घटना के समय वह बाजार सामान लेने के लिए गई थी। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 5 मार्च को छुट्टी घोषित, 21 और 26 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

नकाबपोश आदमी ने घटना को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीजपुरा गांव में हृदयविदारक घटना हुई है। जब 21 वर्षीय युवती नीलम को नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के समय नीलम झोपड़ी में थी, जहां गृहस्थी का पूरा सामान रखा था। नीलम की मां ने बताया कि वह बाजार सामान लेने के लिए गई थी। घटना किसने की, उसे नहीं मालूम है। इधर नीलम ने बताया कि एक लंबा व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया था। उसने मारपीट की और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन

नीलम भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन है जो पांच भाइयों में एकलौती बहन है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर कायमगंज थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल नीलम से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर