8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद: होमगार्ड और पीआरडी जवान के बीच लड़ाई, पैसे के लेनदेन का विवाद?, एएसपी ने बताई सच्चाई

Fight between Home Guard and PRD jawan in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में पीआरडी और होमगार्ड जवान के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हो रही है। एएसपी ने बताया कि दोनों को यातायात की ड्यूटी से हटा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल वीडियो

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल वीडियो

Home Guard and PRD personnel clashed in Farrukhabad: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड और पीआरडी जवान आपस में लड़ गए। लड़ाई इतनी भीषण थी कि दोनों ने एक दूसरे का कॉलर पकड़कर दांव लगाना शुरू किया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। लड़ते-लड़ते दोनों मोटरसाइकिल के ऊपर गिर गए, जिससे उसका इंडिकेटर भी टूट गया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दोनों होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभागीय जांच की संस्तुति गई है। मामला फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का है।

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी ड्यूटी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड रमाकांत अग्निहोत्री और पीआरडी जवान के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। शुरुआत में दोनों में बातचीत होती रही, लेकिन बातचीत इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। देखते-देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को गिराने का प्रयास किया। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बार-बार थं होमगार्ड एक-दूसरे पर हमलावर थे। सफेद वर्दी में एक यातायात का जवान भी दिखाई पड़ रहा है। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीडियो में एक होमगार्ड और एक पीआरडी जवान आपस में लड़ाई कर रहे हैं। जिसे बताया गया है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह लड़ाई हो रही है। जांच में पैसे की लेनदेन की बात असत्य पाई गई है। जांच में जानकारी हुई की दोनों की ड्यूटी रेलवे प्लेटफार्म के गेट नंबर 2 पर लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान पीआरडी का जवान बेंच पर बैठ गया।

होमगार्ड जवान ने पीआरडी जवान को ड्यूटी करने के लिए कहा

मौके पर मौजूद होमगार्ड रमाकांत अग्निहोत्री ने इस मामले में उसे ठोक दिया। होमगार्ड ने कहा कि अपनी जगह ड्यूटी करने के लिए आओ। इस पर दोनों लोगों में विवाद हुआ। मौके पर मौजूद यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल ने दोनों को अलग किया। दोनों का यह कृति अनुशासनहीनता में आता है। दोनों को ही उनके मूल विभाग में भेज दिया गया है। भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की ट्रैफिक ड्यूटी नहीं ली जाएगी। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है